अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन सफल — IGNTU प्रशासन ने सभी मांगें मानीं

WhatsApp Group Join Now

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का आंदोलन सफल — IGNTU प्रशासन ने सभी मांगें मानीं

अमरकंटक (संवाददाता)।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) अमरकंटक में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का दो दिवसीय शांतिपूर्ण आंदोलन सफलता पूर्वक समाप्त हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों की सभी प्रमुख मांगों को लिखित रूप में स्वीकार कर लिया है। इस निर्णय से कर्मचारियों में संतोष और उत्साह का माहौल है।

स्वीकृत प्रमुख निर्णय

17-18 कर्मचारियों का गुजरात स्थानांतरण रद्द।,28 कर्मचारियों के काटे गए वेतन की वापसी का आदेश।31 दिनों वाले माह में 27 दिन एवं 30 दिनों वाले माह में 26 दिन का वेतन भुगतान सुनिश्चित।271 कर्मचारियों को नई टेंडर प्रक्रिया में शामिल किया गया।सभी कर्मचारियों को बीमा सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश जारी।

यह आंदोलन IGNTU मजदूर संघ के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें आदिवासी छात्र संगठन (ACS) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रोहित मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. मरावी के मार्गदर्शन और सहयोग से आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं रचनात्मक ढंग से संचालित हुआ।

मजदूर संघ के सदस्यों ने डॉ. रोहित मरावी एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सफलता कर्मचारियों की एकता, संगठन की मजबूती और सामूहिक संघर्ष की जीत है।”

कर्मचारियों ने विश्वास जताया कि प्रशासनिक स्तर पर लिए गए ये निर्णय भविष्य में श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान को और सशक्त करेंगे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment