मोहन पाव की नियुक्ति से इंटक जमुना–कोतमा क्षेत्र में संगठन मजबूत, श्रमिकों में हर्ष
जमुना–कोतमा
साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने जमुना–कोतमा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम निर्णय लिया है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल नारायण सिंह द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, श्री अनूप त्रिपाठी (क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) एवं श्री करण लाल (महामंत्री) के स्थान पर श्री मोहन पाव को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी
श्री मोहन पाव की नियुक्ति की खबर से क्षेत्र के श्रमिकों एवं इंटक कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मजदूरों का कहना है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा
इस अवसर पर रमेश कुशवाहा, संजय पटेल, करण लाल, राम सिंह, राम किशोर, मोहम्मद इकरार, अनूप विश्वकर्मा, रोहित गुप्ता, दीप नारायण, बी.डी. सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजीत सिंह, सोनू, एम.एल. अंसारी, नरुल हसन, मयंक त्रिपाठी, जीवेश सिंह, पवन रुंगटा, सरोज लोधी, संतोष गुप्ता, योगेश सिंह, हरीश रजक, इंद्रलाल केवट, अनिल श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, संतलाल, नूर मोहम्मद, तन्हा, मानवेंद्र मिश्रा, रामखेलावन राठौर, अजीज खान, सुरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, दुर्गा सिंह, साबिर हुसैन, एजाज गुल, शेर अहमद, लल्लू राम, अनिल शर्मा, ओमकार अग्निहोत्री, पंकज सोनी, शिवनारायण, धर्मेंद्र मिश्रा, राजदेव तिवारी, राजकुमार द्विवेदी, सुरेश राठौर, बाल्मिक राठौर, रामभूषण केवट, रामाधार केवट सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार बंधुओं ने श्री मोहन पाव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
सभी ने इस नियुक्ति पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल नारायण सिंह को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेगा। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में इंटक जमुना–कोतमा क्षेत्र की नंबर वन यूनियन के रूप में और सशक्त होकर उभरेगी


















