अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन,क्वांटम युग का आगाज- संभावनाएँ और चुनौतियाँ

WhatsApp Group Join Now

जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन,क्वांटम युग का आगाज- संभावनाएँ और चुनौतियाँ

 

एमसीबी। जिले में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन शासकीय उ. माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा में किया गया। इस वर्ष सेमिनार का विषय था। “क्वांटम युग का आगाज – संभावनाएँ और चुनौतियाँ”। सेमिनार में तीनों ब्लॉक के विजेता छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नोडल अधिकारी बलराज पाल की अध्यक्षता में हुआ एवं उनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम सफल बनाने में विज्ञान शिक्षक कमलेश पांडे, सुनीता मिश्रा, निर्मला अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही साथ ही अन्य शिक्षकगणों माता प्रसाद द्विवेदी, अश्विनी दुबे, माया वर्मा, मंजू बघेल, शोभा जायसवाल, नित्यानंद द्विवेदी,गोपाल सिंह, रश्मि सिंह, सुनीता यादव, नेहा सिंह, विशाल सिंह, बीएड प्रशिक्षणार्थियों के सराहनीय योगदान से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ और कार्यक्रम में अन्य स्कूलों से आए हुए शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने क्वांटम विज्ञान के नवीनतम आविष्कारों और उनके संभावित अनुप्रयोगों पर विचार।विमर्श किया। कार्यक्रम में जज पैनल में एस एन यादव, संजय ताम्रकार, तारीक सिद्दीकी शामिल रहे।।प्रतियोगिता में एरा सिद्दीकी (सेजस चिरमिरी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि अविका साहू (सेजस भरतपुर) द्वितीय स्थान पर रहीं वहीं उपकार पाठक (सेजेस मनेंद्रगढ़)

तृतीय स्थान पर रहे।

आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार छात्रों में वैज्ञानिक चेतना और नवोन्मेष की समझ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment