अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ज्योति नगर के मंच पर हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज का पराक्रम, शौर्य, वीरता ओर अदम्य साहस देख भावुक हुए दर्शक नवरात्र में धर्म के साथ संस्कृति और इतिहास से रूबरू करा रहे नृत्य कलाकार रिपोर्ट अबरार पठान

WhatsApp Group Join Now

ज्योति नगर के मंच पर हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज का पराक्रम, शौर्य, वीरता ओर अदम्य साहस देख भावुक हुए दर्शक

नवरात्र में धर्म के साथ संस्कृति और इतिहास से रूबरू करा रहे नृत्य कलाकार

रिपोर्ट अबरार पठान

खरगोन। ज्योति नगर गरबा पंडाल न केवल धार्मिक बल्कि संस्कृति, इतिहास से शहरवासियों को रूबरू कराने का माध्यम बन रहा है। यहां कालोनी की गरबा मंडली जहां माता की आराधना स्वरूप मनमोहक गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां देकर भक्ति के रंग में रंग रही है तो वही आमंत्रित कलाकारों का दल महान योद्धाओं के पराक्रम का नाट्य मंचन कर इतिहास से रूबरू करा रहा है।

समिति अध्यक्ष नीतिन मालवीय ने बताया गुरुवार आमंत्रित टीम ने हिन्दू सम्राट, महान शासक पृथ्वीराज चौहान के शौर्य पराक्रम का शानदार मंचन किया गया। पारंपरिक वेशभूषा, चेहरे के भाव और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से कहानी और भावनाओं की जीवंत प्रस्तुति ने ऐसा समा बांधा की, मौजूद लोग खुद इतिहास के उन पलों को महसूस करने लगे। इस कार्यक्रम में कला का अनुभव और पारंपरिक भारतीय संस्कृति की गहराई को बेहद सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया।

करीब 20 मिनट की प्रस्तुति में पृथ्वीराज चौहान ने सुल्तान मोहम्मद गौरी को 17 बार हराया, लेकिन फिर भी वह गौरी को माफ कर देते हैं, लेकिन छल से पकड़े जाने के बाद यातनाएं सहने के चित्रण ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया।

 

समिति प्रचार- प्रमुख दिलीप सोनी ने बताया

तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर सजे पंडाल में झूले पर जगत जननी मां भवानी की सामूहिक आरती का सौभाग्य विधायक बालकृष्ण पाटीदार एवं नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी को मिला। श्री पाटीदार ने आरती के बाद आयोजन की भव्यता के साथ ही यहां धर्म के साथ संस्कृति को बढ़ावा देने की चल रही गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह स्थल नई पीढ़ी को भी जोड़ने का माध्यम बन रहा है।

समिति के सदस्य ने बताया महाआरती के बाद सिद्धि विनायक डांस एकेडमी सनावद की टीम ने सांस्कृतिक नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। देर रात तक चली प्रस्तुतियों में पृथ्वीराज चौहान एक्ट, महादेव एक्ट, नरसिम्हा एक्ट, मां अहिल्या एक्ट को सराहा गया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment