अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

स्वामी विवेकानंद जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन स्वाभिमान दौड़ और वैचारिक गोष्ठी से जुड़ेगा युवा वर्ग

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

मनेन्द्रगढ़। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के पावन अवसर पर 12 जनवरी को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में विविध प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा है। आयोजनों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण के उनके संदेश से जोड़ना है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य विनोद शुक्ला ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को दोपहर 2:30 बजे से स्वाभिमान दौड़ का आयोजन किया जायेगा। इस दौड़ में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ नगर के युवा वर्ग की सक्रिय सहभागिता रहेगी। स्वाभिमान दौड़ का उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना का विकास करना है।

स्वाभिमान दौड़ के बाद विद्यालय के सभागार में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन, दर्शन और ओजस्वी विचारों पर आधारित एक वैचारिक गोष्ठी आयोजित की जायेगी। गोष्ठी में क्षेत्र के प्रबुद्ध वक्ता स्वामी विवेकानंद के राष्ट्र, समाज और युवाओं के प्रति योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

प्राचार्य विनोद शुक्ला ने नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों, युवाओं और समाजसेवियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि

स्वामी विवेकानंद जी के विचार आज भी युवाओं के लिये प्रेरणादायक हैं और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment