अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में ‘भारतीय भाषा दिवस’ पर आत्मबोध से विश्वबोध तक की विचार–यात्रा, व्याख्यानमाला व कवि गोष्ठी ने बाँधा समाँ

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

रिपोर्टर : शशिधर अग्रवाल

 

अनूपपुर 14 दिसम्बर 2025

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तुलसी महाविद्यालय अनूपपुर में भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर हिन्दी विभाग, अर्थशास्त्र विभाग एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘आत्मबोध से विश्वबोध’ विषय पर व्याख्यानमाला तथा स्व. रमावती देवी स्मृति कवि गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. अनिल सक्सेना के निर्देशन में दो सत्रों में सम्पन्न हुआ।

 

प्रथम सत्र का शुभारंभ माँ वीणापाणि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजन-अर्चन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. राकेश सोनी (प्राध्यापक, दर्शनशास्त्र, अमरकंटक विश्वविद्यालय एवं अध्यक्ष अखिल भारतीय साहित्य परिषद महाकौशल प्रांत) तथा अध्यक्षता जिला सरसंघ चालक राजेन्द्र तिवारी ने की। स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. सक्सेना ने आत्मबोध को विश्वबोध की आधारशिला बताया। वक्ताओं ने भारतीय दर्शन, भाषा और संस्कृति की परंपरा में ‘अतिथि देवो भव’, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ एवं ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की अवधारणाओं पर सारगर्भित विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज श्रीवास्तव (विभागाध्यक्ष हिन्दी) ने किया

 

द्वितीय सत्र में आयोजित कवि गोष्ठी ने साहित्यिक रंग बिखेर दिए। मुख्य अतिथि डॉ. सुधा शर्मा (सदस्य, जिला उपभोक्ता आयोग) एवं अध्यक्षता हास्य-व्यंग्य कलाकार पवन छिब्बर ने की। शहडोल संभाग के वरिष्ठ व युवा कवियों ने गीत, ग़ज़ल, वीर रस एवं काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मोहनीया गुप्ता के बाँसुरी वादन ने कार्यक्रम को संगीतमय आयाम दिया

 

कार्यक्रम में शिक्षकों, साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment