संविधान दिवस पर महाराजा मार्तंड महाविद्यालय में प्रस्तावना वाचन
ज्ञान परंपरा के अंतर्गत आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम
कोतमा। शासकीय महाराजा मार्तंड महाविद्यालय कोतमा में बुधवार को भारतीय ज्ञान परंपरा अंतर्गत संविधान दिवस के अवसर पर संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य जबेदियस लकड़ा द्वारा संविधान की भूमिका, महत्व एवं नागरिक जीवन में इसकी उपयोगिता पर विचार व्यक्त करने से हुई
इस अवसर पर डॉ. गिरेश शर्मा ने संविधान को देश की कानून व्यवस्था का आधार बताते हुए कहा कि संविधान ही सभी कानूनों का मूल स्रोत है, जो नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। तत्पश्चात उपस्थित जनों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया
कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मोहम्मद मोबीन द्वारा किया गया
संविधान दिवस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ में डॉ. श्रीकांत मिश्र, डॉ. आकांक्षा पाण्डेय, डॉ. शिव कैलाश यादव, डॉ. प्रवीण कुमार यादव, डॉ. राज कुमार रैदास, डॉ. नीलम मिश्रा, सुश्री कृति मरावी, श्रीमती रंजना बघेल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे

















