स्व.ठाकुर की जन्मजयंती पर सेवालय ट्रस्ट द्वारा चिकित्स्क,सफाई मित्रो, ट्रस्ट सदस्यों का सम्मान कर,निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
[ शैलेंद्र जोशी ]
धार निप्र:- वरिष्ठ चिकित्सक, गरीबो के मसीहा स्व.डॉ मनोहर सिंह ठाकुर जो की वृद्धावस्था में भी कोरोना जैसी गंभीर बीमारी में बेसहारा,असहाय लोगों की सेवा में लगे रहकर स्वयं कोरोना से पीड़ित हो बैकुंठ वासी हो गए । ऐसे सेवाभावी चिकिस्क की आज 1/07/25 को जन्मजयंती के अवसर पर सेवालय ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि काआयोजन किया गया
जिसमें सर्वप्रथम ट्रस्ट के संरक्षक पत्रकार प्रवीण तोमर,बद्री प्रसाद मिश्रा,मन्नालाल जी राठौर ने स्व.डॉ ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात ट्रस्ट के चिकित्सक को उनकी सेवाओं एवं नवनियुक्त ब्राह्मण समाज अध्यक्ष होने पर डॉ अभिषेक वैध का ,ट्रस्ट के वरिष्ठ संचालक बाबूलाल जी माली के साथ वार्ड क्र.१८ के सफाई कर्मियों दारोगा रवि खोड़े,मकबूल भाई,शाहरुख खान,मोहसिन, मोइन, वाहिदू भाई,इस्लामुद्दीन,लल्ला खान,का क्षेत्र में साफ सफाई पर उत्कृष्ट कार्य करने एव ट्रस्ट सदस्य सुनील वर्मा को ट्रस्ट के प्रति सेवा भाव के साथ कार्य करने पर साथ ही रमजान भाई का भी सम्मान किया गया
उक्त जानकारी देते हुए ट्रस्ट अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने बताया की ट्रस्ट के द्वारा स्व डॉ ठाकुर के जन्मजयंती के अवसर पर सम्मान के साथ अन्य सेवा भावी कार्य करते हुए ट्रस्ट के क्लीनिक पर भी आज सुबह 10बसे 02 बजे तक डॉ वैध एव बाबूलाल जी ने सेवालय क्लीनिक पर सेवाएं देते हुए पीड़ितों का निःशुल्क उपचार भी किया गया।
आयोजन के अवसर पर के ट्रस्ट संरक्षक मुन्नालाल जी राठौड़ ने डॉ ठाकुर को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए उनके गरीब दिन दुखियों के प्रति किए गए सेवा कार्यों को उल्लेखित किया। कार्यक्रम में पंडित मिश्राजी,पत्रकार तोमर जी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर डॉ ठाकुर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विनीत खत्री ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवालय ट्रस्ट के विनीत खत्री,डॉ ऋषि तिवारी,शिव तोमर,विजय सिंह ठाकुर, श्रीजीत तोमर,कमलेश टमकिया,अर्जुन,लखन शर्मा,निकुंज सिंग ठाकुर,बिट्टू वर्मा, सहित सैकड़ों की संख्या में ट्रस्ट सदस्यों ने उपस्थित हो श्रद्धांजलि अर्पित की