अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

ब्रेल लिपि के जनक लुइस ब्रेल की जयंती पर नेत्रहीन विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में हुआ भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

 

एमसीबी/मनेन्द्रगढ़। ब्रेल लिपि के जनक महान समाज सुधारक एवं दिव्यांग सशक्तिकरण के अग्रदूत लुइस ब्रेल की जयंती के अवसर पर नेत्रहीन विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में एक भव्य और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच का संचार करना रहा।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद स्वप्निल सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा लुइस ब्रेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वार्ड पार्षद स्वप्निल सिन्हा ने कहा कि

लुइस ब्रेल जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि दृष्टि केवल आँखों की मोहताज नहीं होती बल्कि सशक्त विचार, दृढ़ संकल्प और सकारात्मक दृष्टिकोण ही वास्तविक दृष्टि है। उन्होंने अपने संघर्षों को शक्ति में बदलकर नेत्रहीनों के लिए शिक्षा और ज्ञान के द्वार खोले। उन्होंने आगे कहा कि नेत्रहीन विद्यालय मनेन्द्रगढ़ के छात्र अपनी बहुआयामी और अलौकिक प्रतिभाओं के माध्यम से यह सिद्ध कर रहे हैं कि कोई भी शारीरिक सीमा प्रतिभा और परिश्रम के आगे बाधा नहीं बन सकती। इन विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ पूरे समाज के लिये प्रेरणा हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, संगीत प्रस्तुति और प्रेरणादायी वक्तव्यों के माध्यम से लुइस ब्रेल के जीवन दर्शन को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन ने भी लुइस ब्रेल के आदर्शों पर चलने एवं नेत्रहीन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने समाज में समावेशी सोच और दिव्यांग सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस दौरान वार्ड पार्षद स्वप्निल सिन्हा, एसईसीएल के इंजीनियर आलोक यादव, विद्यालय के प्राचार्य संतोष चढ़ोकर, राकेश गुप्ता, गोपाल तिवारी, टेकेश्वर गुरुजी के साथ काफी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे !

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment