‘‘वंदे मातरम्’’ की 150 वीं वर्षगांठ पर स्कूलो,ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों में किया गया सामूहिक वन्देमातरम का गायन
अनूपपुर 7 नवम्बर 2025/ राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम्’’ की 150 वीं वर्षगांठ के शुभारंभ अवसर पर जिले के स्कूल, जनपद व ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों, महाविद्यालय सहित सार्वजनिक संस्थानों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।
तत्पश्चात् नई दिल्ली में आयोजित स्मरणोत्सव समारोह को सीधा प्रसारण के माध्यम से उपस्थित जनों ने देखा एवं सुना।


















