अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

150 वर्ष पूरे होने पर गूँजा वंदे मातरम, कोरिया पुलिस ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश एसपी कोरिया के निर्देशन में आयोजित किया गया कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now

150 वर्ष पूरे होने पर गूँजा वंदे मातरम, कोरिया पुलिस ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश

एसपी कोरिया के निर्देशन में आयोजित किया गया कार्यक्रम

 

कोरिया। 7 नवंबर 2025 को रक्षित केंद्र बैकुंठपुर में पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन में आयोजित जनरल परेड संपन्न हुआ। परेड के बाद देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को समर्पित “वंदे मातरम्” गीत का सामूहिक गायन किया गया जिसने वहां उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह और गर्व की अनुभूति को और प्रबल कर दिया।

वर्ष 2025, राष्ट्र की ऐतिहासिक धरोहर वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने का साक्षी बन रहा है जिसके उपलक्ष्य में यह विशेष आयोजन किया गया। वंदे मातरम् वह ओजस्वी गीत है जिसने स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान करोड़ों देशवासियों के भीतर मातृभूमि के लिए त्याग, समर्पण और संघर्ष की अग्नि प्रज्वलित की।

इसी पवित्र धरोहर को स्मरण करते हुए कोरिया जिले के पुलिस बल ने एकत्र होकर राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्यामलाल मधुकर, उप पुलिस अधीक्षक नेल्सन कुजूर, रक्षित निरीक्षक नितीश आर. नायर तथा थाना प्रभारी चरचा प्रमोद पाण्डेय सहित जिले के विभिन्न थानों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के शाखाओं में पदस्थ अधिकारी ककर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि राष्ट्र की आत्मा को जगाने वाला वह मंत्र है जिसने स्वतंत्रता सेनानियों के संकल्प को दृढ़ और आंदोलन को प्रखर बनाया। आज 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर इसका गायन ना केवल ऐतिहासिक भावभूमि को पुनर्जीवित करता है बल्कि वर्तमान पीढ़ी को भी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति सजग होने का संदेश देता है।

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने उपस्थित बल को अनुशासन, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दायित्व नहीं निभाता बल्कि राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सौहार्द के मूल्यों को समाज तक पहुँचाने का भी दायित्व निभाता है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment