अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

तालाब में नहाने गए वृद्ध की डूबने से मौत एसडीईआरएफ टीम ने अमृत सरोवर से शव किया बरामद

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

अनूपपुर। कोतवाली थाना अनूपपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सकरा के छीरापटपर टोला में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर से कुछ दूरी पर स्थित अमृत सरोवर तालाब में नहाने गए 55 वर्षीय वृद्ध भोला सिंह, पिता सम्हारू सिंह, की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

 

वृद्ध के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुधवार देर रात तक खोजबीन करते रहे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद गुरुवार सुबह कोतवाली थाना अनूपपुर के सहायक उप निरीक्षक संतोष वर्मा के नेतृत्व में एसडीईआरएफ टीम प्रभारी रामनरेश भवेदी अपनी सात सदस्यीय टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची।

 

बचाव दल द्वारा तालाब में सघन तलाश अभियान चलाया गया, जिसके दौरान गुरुवार सुबह वृद्ध भोला सिंह का शव तालाब के अंदर से बरामद किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर भेज दिया है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment