अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ आज मैराथन दौड़ और विधिक जागरूकता प्रदर्शनी से होगी शुरुआत

WhatsApp Group Join Now

न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ आज

मैराथन दौड़ और विधिक जागरूकता प्रदर्शनी से होगी शुरुआत

 

अनूपपुर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा 09 नवंबर से 14 नवंबर तक न्यायोत्सव : विधिक सेवा सप्ताह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माया विश्वलाल के मार्गदर्शन में आयोजित यह सप्ताह आम नागरिकों को विधिक जागरूकता प्रदान करने और समाज के वंचित वर्गों तक न्याय पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

आयोजन की शुरुआत 09 नवंबर को विधिक जागरूकता प्रदर्शनी एवं मैराथन दौड़ से होगी।

10 नवंबर को जिला जेल में पैरालीगल वालेंटियर एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से बंदियों को उनके विधिक अधिकारों तथा मामलों की स्थिति से अवगत कराया जाएगा।

 

इसके तहत 11 नवंबर को विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

12 नवंबर को ग्रामीण एवं श्रमिक बस्तियों में विधिक जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे तथा 13 नवंबर को बाल संस्थानों में निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

 

सप्ताह का समापन 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ किया जाएगा

 

जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेश पटेल ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनके विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं और न्याय तक पहुंच के साधनों के बारे में स्पष्ट और सरल जानकारी उपलब्ध कराना है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment