कोतमा में न्यायोत्सव सेवा सप्ताह का समापन, 5 किमी बाइक रैली के साथ बढ़ाया न्याय जागरूकता का संदेश
रिपोर्टर : अजय ताम्रकार
कोतमा न्यायालय परिसर में आयोजित न्यायोत्सव सेवा सप्ताह का समापन शुक्रवार को 5 किलोमीटर लंबी बाइक रैली निकालकर किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गंगाचरण दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया
रैली में एडीजे विक्रम सिंह, व्यवहार न्यायाधीश अमनदीप सिंह छावड़ा, अरविंद कुमार बरला, तहसीलदार दशरथ सिंह, सीएमओ प्रदीप झरिया, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेश सोनी, अधिवक्ताओं, न्यायालय एवं तहसील स्टाफ सहित समाजसेवी बड़ी संख्या में शामिल हुए
रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर विकास नगर, थाना रोड, गांधी चौक होते हुए पुनः न्यायालय पहुंची।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुबे ने कहा कि न्यायोत्सव का उद्देश्य आम जनता को न्याय के प्रति जागरूक करना और न्याय तंत्र को जनता के करीब लाना है। सप्ताहभर न्याय जागरूकता से जुड़े विविध कार्यक्रम, शिविर, स्कूलों में भाषण तथा कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिले एवं सभी तहसीलों में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य जनता को न्याय और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है

















