अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

सरभोका में नर्सिंग विद्यार्थियों को मिला ज्ञान और संवेदना का संदेश पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल रहे शामिल

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

एमसीबी। ग्राम सरभोका स्थित के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग का परिसर उस समय ज्ञान, संस्कार और संस्कृति के रंगों से सराबोर हो उठा। जब यहाँ पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि नर्सिंग विद्यार्थियों के लिये सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत पाठ बन गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम और विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पुस्तक का विमोचन कर नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा देने का संदेश दिया। अतिथियों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट किया कि शासन स्तर पर भी नर्सिंग जैसे सेवा-प्रधान क्षेत्र को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं बल्कि मानव पीड़ा को समझने और उसे कम करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि ज्ञान जब संवेदना से जुड़ता है तभी वह समाज के लिए उपयोगी बनता है। विमोचित पुस्तक विद्यार्थियों को ना केवल परीक्षा में बल्कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में भी मार्गदर्शन देगी। कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि मजबूत नर्सिंग शिक्षा ही सशक्त स्वास्थ्य व्यवस्था की नींव है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रशिक्षित और संवेदनशील नर्सिंग स्टाफ के माध्यम से गाँव से लेकर शहर तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचें। कार्यक्रम में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला जब कॉलेज की छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोक-संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य और संगीत के माध्यम से छात्राओं ने यह संदेश दिया कि आधुनिक शिक्षा के साथ स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव भी उतना ही जरूरी है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चंपा देवी पावले, महापौर राम नरेश राय, कॉलेज के चेयरमैन चंद्रकांत पटेल और डायरेक्टर श्री बारीक की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अतिथियों ने कॉलेज के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन स्मृति-चिन्ह भेंट और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ लेकिन विद्यार्थियों के मन में जो प्रेरणा, आत्मविश्वास और सेवा भाव जगा वह इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment