अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कलेक्टर जनदर्शन आवेदन के पश्चात भी कोई प्रशासनिक प्रतिक्रिया नहीं आवेदक निराश

WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर जनदर्शन आवेदन के पश्चात भी कोई प्रशासनिक प्रतिक्रिया नहीं आवेदक निराश

कोरिया। जिले के ग्राम अंगा का मामला बहुत ही षड्यंत्रपूर्ण मालूम होता है। आवेदक दिल कुमार गुप्ता पिता आनंद प्रसाद गुप्ता का कहना है कि हम अपने समस्याओं को लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे आवेदन के पश्चात भी कोई प्रतिक्रिया नहीं कोई जांच सुनवाई नहीं हुई है। 

अभी तक तिल कुमार का कहना है कि मेरी माता चंद्रावती गुप्ता पिता रामजग गुप्ता ग्राम अंग पटना कोरिया की स्थिति भूमि पर पटवारी हल्का क्रमांक 9 पर खसरा नंबर 417/5 रकबा 0.06 हेक्टर है तथा मेरी मौसी सुमित्रा गुप्ता पिता रामजग गुप्ता के नाम से उपरोक्त जगह गांव पर खसरा क्रमांक 417 / 8 रकबा 0.14 हेक्टर भूमि दर्ज है जो कि मेरे नाना रामजग की मृत्यु के बाद मेरी माता और मौसी को विरासत में मिली थी।

उक्त भूमि पर हम लंबे समय से खेती बाड़ी करते आ रहे हैं लेकिन ग्राम पटना के एक दबंग व्यक्ति यदुवंश गुप्ता पिता फूलचंद गुप्ता द्वारा 29 फरवरी 2024 को पटवारी आर आई तहसीलदार आदि सभी से मिली भगत कर उक्त भूमि को गलत तरीके से षडयंत्र पूर्वक अपने नाम पर नामांतरण कर दर्ज करवा लिया है। जबकि मेरी माता और मौसी जीवित हैं ऐसी में नामांतरण होना विधि संगत नहीं है।

दिल कुमार ने यह भी बताया कि यदुवंश गुप्ता हमारे परिवार की श्रेणी में नहीं आता और ना ही उसका हमारे भूमि से कोई वैद्य संबंध है। यह कार्य उसने बलपूर्वक किया है जिससे हमें अब अपनी ही जमीन के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लगाने के बाद भी कोई जांच नहीं होने,प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं करने पर हम विवश हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment