नगर परिषद बनगवां राजनगर में लखन लाल पनिका ने संभाला प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पदभार

---Advertisement---

 

राजनगर

संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास शहडोल द्वारा जारी आदेश के तहत नगर परिषद बनगवां राजनगर में प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लखन लाल पनिका को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्र क्रमांक 998/सं.सं./स्था./2026, दिनांक 02 अप्रैल 2026 के आदेश के तहत यह नियुक्ति की गई है।

 

बताया गया कि वर्तमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी राममिलन तिवारी के स्वास्थ्य खराब होने के कारण कार्यालय एवं नगर परिषद के कार्य प्रभावित न हों, इस उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद बिजुरी में पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक लखन लाल पनिका को अतिरिक्त प्रभार देते हुए नगर परिषद बनगवां राजनगर का प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अधिकृत किया गया है।

 

लखन लाल पनिका ने 02 अप्रैल 2026 को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने से नगर परिषद के लंबित कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही नगर के विकास कार्यों को गति मिलने और कार्यालयीन व्यवस्था के सुचारू संचालन की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment