अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और सामाजिक विकास को नई मजबूती एसईसीएल ने ₹11.87 करोड़ के चार सीएसआर एमओयू पर किए हस्ताक्षर

WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य और सामाजिक विकास को नई मजबूती
एसईसीएल ने ₹11.87 करोड़ के चार सीएसआर एमओयू पर किए हस्ताक्षर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं, प्रारंभिक बाल विकास और परियोजना-प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल उपलब्धता को सशक्त बनाने की दिशा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने बड़ी पहल की है। एसईसीएल ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग ₹11.87 करोड़ की लागत वाले चार महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौते एसईसीएल मुख्यालय में संपन्न हुए।

स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के तहत कोरबा स्थित स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में ₹2.81 करोड़ की लागत से 62 सेमीकंडक्टर आधारित एयर स्टेरिलाइज़र यूनिट्स स्थापित की जाएंगी। ये यूनिट्स ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एनआईसीयू, लेबर रूम, टीबी और बर्न वार्ड सहित संवेदनशील क्षेत्रों में लगेंगी, जिससे संक्रमण नियंत्रण और रोगी सुरक्षा बेहतर होगी।

इसी तरह बिलासपुर के दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ₹3.49 करोड़ की लागत से 77 एयर स्टेरिलाइज़र यूनिट्स लगाए जाएंगे।
प्रारंभिक बाल विकास के लिए बिलासपुर जिले में 200 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु ₹4.72 करोड़ का एमओयू किया गया है।
वहीं गेवरा क्षेत्र के परियोजना-प्रभावित गांवों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 3,989 घरेलू वाटर फिल्टर सेट वितरित किए जाएंगे, जिस पर ₹84.73 लाख खर्च होंगे।

एसईसीएल प्रबंधन ने कहा कि ये पहलें राज्य में स्वास्थ्य, स्वच्छता और सामाजिक कल्याण को नई दिशा देंगी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment