अपोलो टायर्स की डीलरशिप से क्षेत्र को मिली आधुनिक सेवाओं की सौगात
कोतमा (अनूपपुर) नगर के व्यापारिक परिदृश्य में एक नया अध्याय जुड़ गया, जब श्री गणेश ट्रेडर्स (अपोलो टायर्स डीलरशिप) का भव्य उद्घाटन 2 जनवरी 2026, शुक्रवार को ज्योति पेट्रोल पंप के सामने, कोतमा में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ विधिवत भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन दिलीप जायसवाल, ग्रामीण एवं कुटीर उद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर व आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में व्यापारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और आमजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन ऐतिहासिक बन गया।
उद्घाटन अवसर पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि
“श्री गणेश ट्रेडर्स जैसे प्रतिष्ठान न केवल स्थानीय व्यापार को मजबूती देते हैं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करते हैं। अपोलो टायर्स जैसी प्रतिष्ठित कंपनी की डीलरशिप खुलना यह दर्शाता है कि कोतमा अब आधुनिक व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। सरकार का प्रयास है कि छोटे शहरों में भी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और उद्योग विकसित हों।”
इस अवसर पर आशीष मिश्रा ने कहा कि श्री गणेश ट्रेडर्स के माध्यम से क्षेत्रवासियों को Apollo Tyres के उच्च गुणवत्ता वाले टायर, आधुनिक तकनीक और भरोसेमंद सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान क्षेत्र के विश्वास और सहयोग से निरंतर आगे बढ़ेगा
उल्लेखनीय है कि श्री गणेश ट्रेडर्स से संबद्ध श्री गणेश ट्रांसपोर्ट एंड ट्रेडर्स तथा मां दुर्गा लॉजिस्टिक्स पहले से ही क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय सेवाओं के लिए पहचाने जाते रहे हैं। नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ से कोतमा के व्यापारिक विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है
समारोह के दौरान उत्साह, उल्लास और विश्वास का वातावरण बना रहा, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि कोतमा अब व्यापारिक विस्तार के एक नए युग में प्रवेश कर चुका है


















