अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

लियाफी शाखा कोतमा की नई कार्यकारिणी गठित,

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

 

डी.पी. पाल अध्यक्ष, भगवान दास मिश्रा सचिव व ओमकार सोनी कोषाध्यक्ष नियुक्त

 

कोतमा।

लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) कोतमा शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। यह गठन कार्यक्रम मध्य जोन के उपाध्यक्ष सुनील निगम, मंडल काउंसिल के अध्यक्ष अरुण जैन, सचिव डी.पी. राय एवं निवर्तमान अध्यक्ष रवि भान सिंह बघेल एवं कोषाध्यक्ष सुमेर चंद्र जैन के मार्गदर्शन व दिशा-निर्देश में आयोजित किया गया।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती और अभिकर्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए नई टीम की घोषणा की गई। इसमें डी.पी. पाल को अध्यक्ष, भगवान दास मिश्रा को दुबारा सचिव तथा ओमकार सोनी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बताया गया कि शीघ्र ही शाखा स्तर पर पूरी नई कार्यकारिणी का गठन कर जिम्मेदारियाँ सौंप दी जाएँगी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील निगम ने अभिकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखने, प्रशिक्षण व ग्राहक सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। अरुण जैन ने कहा कि मजबूत संगठन ही अभिकर्ताओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा कर सकता है। वहीं डी.पी. पाल और आर.बी.एस. बघेल ने अपने विचार रखते हुए शाखा को सक्रिय, अनुशासित और परिणामोन्मुख बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर कोतमा शाखा के सभी अभिकर्ता साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय गीत के साथ सभा समाप्त हुई। इसके पश्चात नवगठित कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ अभिकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक धीरेंद्र श्रीवास्तव से सौजन्य भेंट कर संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, अभिकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा शाखा के समग्र विकास पर चर्चा की।नई कार्यकारिणी के गठन से कोतमा शाखा में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने और अभिकर्ताओं के हितों को सशक्त मंच मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment