अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मनरेगा के रिचार्ज पिट से जल संरक्षण को नई दिशा

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

हजारों लीटर पानी भूमिगत होकर बढ़ रहा जलस्तर

 

एमसीबी। “जल है तो कल है” की सोच को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किये गये मोर गांव–मोर पानी अभियान के तहत एमसीबी जिले में जल संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय पहलें की जा रही हैं। इसी कड़ी में मनरेगा से बनाये गये रिचार्ज पिट जिले भर में सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं।

दैनिक उपयोग के बाद व्यर्थ बहने वाला पानी इन रिचार्ज पिट के माध्यम से सीधे जमीन में समाहित होकर जलस्तर बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। जिले के तीनों जनपदों में आंगनबाड़ी केंद्रों, हैंडपंपों के आसपास, विद्यालय परिसरों, पंचायत भवनों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में इन संरचनाओं का निर्माण किया गया है ताकि अधिक से अधिक पानी पुनर्भरण हो सके।

मनरेगा के तहत हुए इन कार्यों से जल संरक्षण अभियान को गति मिली है। जनपद खड़गवां के 50 स्थान, जनपद भरतपुर में 38 स्थान और जनपद मनेन्द्रगढ़ के 38 स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार रिचार्ज पिट विकसित किये गये हैं जिससे बहकर नष्ट होने वाले पानी को संरक्षित किया जा सके।

जिला पंचायत एमसीबी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम ने बताया कि जिले में कुल 126 नये रिचार्ज पिट बनाये गये हैं। प्रत्येक रिचार्ज पिट पर लगभग 40 हजार रुपयों की मानक लागत व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि इन संरचनाओं से हजारों लीटर पानी भूमिगत होकर भविष्य के लिए सुरक्षित हो रहा है। ये रिचार्ज पिट लंबे समय तक लाभकारी सिद्ध होंगे और जिले के जलस्तर को स्थाई रूप से सशक्त बनाएंगे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment