अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतमा में व्यापारिक विस्तार की नई शुरुआत 2 जनवरी को खुलेगा ‘श्री गणेश ट्रेडर्स’, अपोलो टायर्स की डीलरशिप

WhatsApp Group Join Now

 


कोतमा में व्यापारिक विस्तार की नई शुरुआत

2 जनवरी को खुलेगा ‘श्री गणेश ट्रेडर्स’, अपोलो टायर्स की डीलरशिप

कोतमा (अनूपपुर)। नगर के व्यापारिक परिदृश्य को नई गति देने जा रहा श्री गणेश ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ समारोह 02 जनवरी 2026, शुक्रवार को सायं 5 बजे आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठान ज्योति पेट्रोल पंप के सामने, कोतमा में प्रारंभ किया जा रहा है, जहां अपोलो टायर्स के उच्च गुणवत्ता वाले टायर एवं संबंधित सेवाएं उपलब्ध होंगी

शुभारंभ कार्यक्रम भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ होगा। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतिष्ठान के शुभारंभ से क्षेत्र में आधुनिक सेवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे

कार्यक्रम को लेकर नगर में उत्साह का माहौल बना हुआ है। आशीष मिश्रा ने क्षेत्रवासियों से निवेदन करते हुए कहा है कि वे इस शुभ उद्घाटन समारोह में अवश्य पहुंचें और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं

उल्लेखनीय है कि श्री गणेश ट्रेडर्स से संबद्ध श्री गणेश ट्रांसपोर्ट एंड ट्रेडर्स एवं मां दुर्गा लॉजिस्टिक्स भी वर्षों से क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं


 

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment