नीलू जायसवाल बनी जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष
एमसीबी। शासकीय कन्या महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में जनभागीदारी समिति का गठन किया गया है। वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद नीलू जायसवाल को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नीलू जायसवाल कन्या महाविद्यालय की पहली महिला अध्यक्ष बनी है
अपनी नियुक्ति पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपादेवी पावले और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए उन्होंने कहा की बेटियों की शिक्षा के लिए मैं हमेशा आगे खड़े रहूंगी। कन्या महाविद्यालय के शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने के लिए मेरे द्वारा कार्य किए जाएंगे
आपको बता दें की यह नियुक्ति स्वास्थ्य मंत्री मनेंद्रगढ़ विधायक श्यामबिहारी जायसवाल और जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम की अनुशंसा के बाद की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी आदेश में 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। समिति में प्रतिमा पटवा, आलोक जायसवाल, प्रवीण सिंह, नीतू मनहरे और शीला उरांव को सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सुधा सोनी, गोविन्द वर्मा, दृष्टि अग्रवाल, मयंक जैन और गायत्री दत्ता भी सदस्य हैं। समिति में मनीष अग्रवाल, नीलू राजपूत, सविता सिंह, रूबी पासी और डॉ. रश्मि सोनकर को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है
गठन की खबर सोशल मीडिया में आते ही शुभचिंतकों ने समस्त सदस्यों एवं अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है