अनूपपुर जबलपुरइंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

कोतवाली अनूपपुर पुलिस की तत्परता: 11,500 रुपये का गुम स्मार्टफोन खोजकर मालिक को लौटाया

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर।

कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए गुम हुए कीमती स्मार्टफोन को खोजकर उसके वास्तविक मालिक को सुरक्षित वापस सौंपा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन में की गई, जिनके निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल की सूचना मिलते ही सीईआईआर पोर्टल पर तत्काल पंजीयन कर प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिपोर्टकर्ता बबलू पनिका, निवासी ग्राम उफरी कला, का रियलमी कंपनी का सी-73 मॉडल स्मार्टफोन (अनुमानित कीमत 11,500 रुपये) 18 दिसंबर 2025 को गुम हो गया था। शिकायत दर्ज होते ही कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविन्द जैन के नेतृत्व में आरक्षक अब्दुल द्वारा सीईआईआर पोर्टल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और तकनीकी सहायता से मोबाइल की तलाश शुरू की गई।

 

पुलिस की सतर्कता और मेहनत से गुम स्मार्टफोन को शीघ्र खोजकर उसके धारक को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ित ने अनूपपुर पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस सफल कार्रवाई से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है

Leave a Comment