मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए फागिंग मशीन से धुआं कर रहा नपा प्रशासन
कोतमा। नगर पालिका क्षेत्र में बारिश का मौसम शुरू होते ही जगह-जगह बड़ी-बड़ी झाड़ियां के साथ ही गाजर घास यूज होने के कारण मच्छर की तादाद में बढ़ोतरी होती दिखाई दे रही है जिसके कारण शाम होते ही मच्छर घरों में प्रवेश करने लगते हैं
जिसके कारण लोगों को घातक बीमारी मलेरिया डेंगू होने का अंदेशा बना रहता है जिसको लेकर विगत दिनों प्रमुखता से समाचार प्रकाशित करते हुए नगर में फागिंग मशीन
से धुआ किए जाने के साथ ही नालियों में कीटनाशक दवा का छिड़काव करवाये जाने को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था
जिसे नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ सी यम ओ प्रदीप झारिया ने गंभीरता से लेते हुए सोमवार को मच्छरों की रोकथाम हेतु नगर में फॉगिंग मशीन द्वारा दवा का छिड़काव किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ ने कहा है कि नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखने हेतु फॉगिंग मशीन के माध्यम से विभिन्न वार्डों में निरंतर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए हम प्रतिबद्ध हैं
सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग की जा रही है। नागरिकों से अपील है कि अपने आसपास सफाई रखें और पानी इकट्ठा न होने दें


















