माय भारत अनूपपुर म.प्र.के तत्वाधान मे प्रमुख योजनाओ पर आयोजित हूई कार्यशाला
अनूपपुर, प्रमुख योजनाओ की जानकारी का केंद्र बनी कार्यशाला कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार, मेरा युवा भारत अनूपपुर के जिला युवा अधिकारी डॉ.आर आर सिंह जी व लेखा एवं कार्यक्रम सहायक मनीष कुमार चौहान जी के कुशल मार्गदर्शन पर आनंदम सोशल वेलफेयर सोसाइटी धनगंवा पूर्वी NGO संस्था के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लपटा में प्रमुख योजनाओ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया
कार्यक्रम मे कार्यशाला के उद्धाटन सत्र मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लपटा के प्राचार्य मेक श्याम साय
जी ने माँ वीणा वादनी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया तथा कार्यशाला के सफल उद्देश्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया एवं मुख्य वक़्ता के रुप मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक लपटा छात्रावास के अधीक्षक श्री रामखेलावन राठौर जी द्वारा प्रमुख योजनाओं के बारे में सभी छात्र छात्राओ को विस्तार से जानकारी बताया गया !!
साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लपटा के कंप्यूटर शिक्षक आनन्द तिवारी जी द्वारा छात्रों को प्रमुख योजनाओ के बारे मे जानकारी प्रदान किया. जैसे पीएम मुद्रा योजना, डिजिटल इंडिया, प्रधान मंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, जल जीवन योजना, तथा अन्य योजनाओं के बारे मे जानकारी प्रदान की गई, उक्त कार्यक्रम को सफल एवं सहयोग के लिए खेल युवा कल्याण विभाग से दिनेश सिंह चंदेल जी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लपटा के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे
उक्त कार्यक्रम का आयोजन आनंदन सोशल वेलफेयर सोसाइटी धनगंवा पूर्वी NGO संस्था के प्रतिनिधि दिनेश विश्वकर्मा द्वारा किया गया


















