अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

पोंडी थाना क्षेत्र में हुई हत्या का हुआ खुलासा

WhatsApp Group Join Now

पोंडी थाना क्षेत्र में हुई हत्या का हुआ खुलासा

पोंडी पुलिस की त्वरित कार्यवाही

आरोपी पुत्र गिरफ्तार, धारदार फरसी भी बरामद

एमसीबी/पोड़ी। जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के पोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लामीगोड़ा में 10 दिसंबर की सुबह हुई हत्या का पोंडी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर पर्दाफाश कर दिया है। चाय बनाने की मामूली बात पर हुए विवाद के बाद बेटे द्वारा अपनी मां की हत्या कर देने से गांव में सनसनी फैल गई

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका शांति बाई (65 वर्ष) अपने घर में थी। तभी सुबह करीब 9 बजे आरोपी अर्जुन सिंह (34 वर्ष) ने अपनी मां को चाय बनाने को कहा। शांति बाई के इंकार करने पर दोनों में बहस हो गई। गुस्से में आरोपी ने घर में रखे लोहे की फरसी से मां के गर्दन और कान के पास कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मामले की रिपोर्ट पर थाना पोड़ी में अपराध दर्ज किया गया

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (भापुसे) के निर्देश और नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पोड़ी निरीक्षक जवाहरलाल गायकवाड़ ने तुरंत कार्यवाही शुरू की गई जिसके बाद आरोपी को कुछ ही घंटों में हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की फरसी को बरामद कर जब्त किया गया है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जवाहर लाल गायकवाड़, सउनि शेष नारायण सिंह, कमलेश पांडेय, प्रधान आरक्षक सुरसेन तिर्की, संतोष सिंह, विनय तिवारी, प्रदीप पांडेय एवं थाना पोड़ी के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment