नपा अध्यक्ष व पूर्व विद्यायक ने किया अलग अलग दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

आगर मालवा/दीपावली पर्व के चलते शनिवार को नपा अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल ने नपा परिसर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कर नगर के पत्रकारों व नपा कर्मचारियों का सम्मान किया जहा विधायक मधु गहलोत,भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय,अंजुमन सदर शमीउल्लाह कुरेशी सहित पार्षदगण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मिलन समारोह कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पार्षद जगदीश गवली ने किया आभार मुनपा अधिकारी कुशल सिंह डोडवे ने माना व सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इसी प्रकार रविवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक व इंदौर ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने स्वयं के निवास पर दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जहा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गुड्डुलाला,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कांग्रेस के पार्षदगण व ग्रामीणजन मौजूद रहे जहा सभी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर का जन्मदिन केक काटकर मनाया व दीपावली की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम का संचालन एन एस यू आई के राष्ट्रीय महासचिव अंकुश भटनागर ने किया आभार पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े ने माना।
कार्यक्रम समापन के बाद सभी ने भोजन ग्रहण किया।
दोनों ही कार्यक्रम में वक्ताओं ने दीपावली के पर्व को हर्ष उल्लास व भाईचारे के साथ मिलकर मनाने की बात कही।


















