MP की बेटी राष्ट्रपति भवन में रचाएंगी ब्याह, CRPF जवान के साथ लेंगी 7 फेरे
शिवपुरी। Poonam Gupta Will Get Married In Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन में पहली बार शहनाई बजने वाली है। मध्य प्रदेश की रहने वाली पूनम गुप्ता जल्द ही ब्याह रचाने वाली हैं। उनकी शादी CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट से होने जा रही है। आइये जानते हैं उस दुल्हन के बारे में जिनसे खुद प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू भी प्रभावित हैं।
दरअसल, शिवपुरी में रहने वाली पूनम गुप्ता CRPF असिस्टेंट कमांडेंट हैं। वर्तमान में वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में PSO के पद पर तैनात हैं। पूनम के अच्छे आचरण की वजह से द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन कॉम्प्लेक्स में विवाह की अनुमति दी है। बताया जा रहा है कि इस शादी में दोनों परिवार के करीबी शामिल होंगे।