अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

धार में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया मोदीजी के नेतृत्व में खेलो को बढ़ावा मिल रहा है -केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर  ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

WhatsApp Group Join Now

धार में सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने किया

मोदीजी के नेतृत्व में खेलो को बढ़ावा मिल रहा है -केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा अनुरूप “फिट इंडिया मूवमेंट” के सपने को साकार करने एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर जैतपुरा में धार -महू लोकसभा क्षेत्र सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ मंगलवार को महिला एवं बाल विकास केंद्रीय राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने किया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा एसपी मयंक अवस्थी मंडल अध्यक्ष विशाल निगम मेरा युवा भारत जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा जिला खेल अधिकारी राजेश शाक्य नरेश भावसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम सोलंकी उपस्थित रहे।

सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एकता के प्रतीक,सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित विधिवत आरंभ किया। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी वस्तु के उपयोग व नशा मुक्त का संकल्प दिलाया तथा परिसर में पौधा रोपण भी किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह खेल महोत्सव युवाओं में नई ऊर्जा, उत्साह और उत्कृष्टता का संचार करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘खेलो इंडिया’ अभियान और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ को गति प्रदान करते हुए यह महोत्सव युवा शक्ति में खेल संस्कृति, अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और स्वस्थ जीवनशैली के प्रसार का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।

साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में खेलो को बढ़ावा मिल रहा है। इस सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी और पंजा कुश्ती जैसे पारंपरिक खेलों के माध्यम से युवाओं को खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ग्रामीण अंचलों की उभरती खेल प्रतिभाओं को उचित अवसर, संसाधन और एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह महोत्सव युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। सांसद खेल महोत्सव के लिए तीन हजार से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण हुआ है।

धार -महू लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। खेलों की शुरुआत अतिथियों ने बैडमिंटन खेल कर की। कार्यक्रम में राष्ट्र प्रेमी, विद्यार्थीगण, कार्यकर्ता बंधु एवं खेल विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। संचालन प्रवीण शर्मा ने किया।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment