इको सेंटर पीपलझोपा में प्रेरक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया
रिपोर्टर अबरार पठान
खरगोन — आज इको सेंटर पीपलझोपा में प्रेरक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में मुकेश राठौर, मास्टर ट्रेनर, मध्यप्रदेश इको-पर्यटन विकास बोर्ड, द्वारा सामान्य वनमंडल खरगोन की सभी रेंजों से चयनित 24 प्रेरकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में सहायक प्रशिक्षक के रूप में राजेंद्र सिंह सोलंकी एवं श्रीराम राठौर, सेवानिवृत्त रेंजर, ने शामिल होकर अपने कार्य अनुभव के आधार पर प्रकृति, वन एवं वन्य जीवों से संबंधित महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी प्रेरकों के साथ साझा की।
कार्यक्रम की शुरुआत वन मंडलाधिकारी रमेश राठौर एवं SDO हीरालाल पटेल (बिस्टान) द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।
इस प्रशिक्षण में खरगोन, बिस्टान, सिरवेल, बरुड, कसरावद, भीकनगांव, तीतरानिया एवं चिरिया रेंज के कुल 24 प्रेरक शामिल हुए।
ये सभी प्रेरक आने वाले समय में अपने-अपने वन क्षेत्रों में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित होने वाले इको अनुभूति कैंप में विद्यार्थियों को वन, वन्य प्राणियों एवं वनों में पाई जाने वाली विभिन्न वनस्पतियों के बारे में जागरूक करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन खरगोन रेंज के प्रेरक अजय गुप्ता द्वारा किया गया।


















