भारतीय सेना के शौर्य में मातृ शक्ति ने निकाली भव्य सिंदूर यात्रा
सैनिकों के परिवार व रिटायर्ड फौजियों का हुआ सामान
( शैलेंद्र जोशी )
धार। भारतीय सेना के साहस पराक्रम और अदम्य जज्बे का प्रतीक बना ऑपरेशन सिंदूर और इसी जज्बे को सलाम करते हुए भारतीय नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा मंच द्वारा महिला मोर्चा तथा मातृशक्ति ने सिंदूर यात्रा निकालकर वीर सैनिकों के परिजनों और सेवानिवृत्तिमान फौजी को का शाल श्रीफल से सम्मानित किया। महिलाओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पोस्टर हाथ में लेकर सेना की जय जयकार करते हुए रैली का नेतृत्व का रही थी।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम सोलंकी संयोजक देवेंद्र सोनाने सहित अनेक मातृशक्ति शामिल हुई। सिंदूर यात्रा भाजपा कार्यालय से आरंभ होकर मगजपुरा क्षेत्र में सैनिक सम्मान समारोह के साथ समाप्त हुआ।
इनका हुआ सम्मान
सिंदूर यात्रा मगजपुरा क्षेत्र में पहुंचने के बाद सेवानिवृत्तिमान फौजी श्री मोतीलाल लश्करी श्री दुर्गा प्रसाद लश्करी राजेश यादव महेश यादव राजेंद्र यादव रितेश यादव सहित वीर सैनिक परिवारों को शाल श्रीफल श्रंगार थाली भेंट कर सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में हमारी सेना ने बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से कड़ा सबक सिखाया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए बहादुर जवानों को धन्यवाद।
इस अवसर पर विनीता धर्म इंदौर भाजपा जिला मंत्री जमुना भूरिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता जोशी बदनावर नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम और जयराज देवड़ा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा युवा मोर्चा जिला महामंत्री अंकित भावसार मोहित तातेड देवेंद्र रावल युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बादल मालवीय मंडल मंत्री जीवन यादव रतन पवार महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष सुषमा पाठक अनामिका ठाकुर रोमा मंडलोई गायत्री पुरोहित अनीता बोरासी सीमा सोनी संध्या शर्मा प्रतिभा शर्मा लक्ष्मीबाई नरोले अल्पना जोशी ब्रजलता विजयवर्गीय अनुसुइया वैष्णव सारिका मोदी राखी राय सीमा सोनी महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष निशा शर्मा और डाली जाधव सीमा जैन राजश्री रावत रजनी जयसवाल बिंदिया बंजारा सहित अनेक सामाजिक संगठन की बड़ी संख्या में मातृशक्ति शामिल हुई। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी