सुलखारी में सियार के हमले से मां पुत्र घायल
अनूपपर/जिले के जैतहरी तहसील अंतर्गत सुलखारी गांव में शुक्रवार की दोपहर घर के पीछे बांड़ी में खेती का काम कर रही 70 वर्षीया
रूक्मणी पति सोनसाय एवं 55 वर्षीय पुत्र समयलाल पर एक जंगली सियार ने अचानक हमला कर घायल कर दिये जाने पर परिजनों द्वारा दोनों घायलो को जिला चिकित्सालय अनुसार ला कर उपचार कराया है,घटना की जानकारी वेंकटनगर वनविभाग को दी गई है।
रिपोर्ट शशिधर अग्रवाल अनूपपुर


















