अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

घर के बाहर धूप सेक रहीं मां-बेटी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दोनों घायल, चालक फरार

WhatsApp Group Join Now

घर के बाहर धूप सेक रहीं मां-बेटी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, दोनों घायल, चालक फरार

 

कोतमा। कोयलांचल क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों से सड़क हादसों में लगातार घायल और मौतों के मामले सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जमुना वार्ड 5 पाथरखोड़ा में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां घर के सामने धूप सेक रहीं मां-बेटी को तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्रमांक MP 65 5049 के चालक ने घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को पहले जोरदार टक्कर मारी, जिसके बाद वाहन सीधे मां-बेटी पर चढ़ गया इस हादसे में 45 वर्षीय रामबुलारी पासी और 16 वर्षीय काजल पासी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों द्वारा दोनों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। आरोपी चालक ब्रजेश प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों के कारण राहगीरों में भय का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment