मोहन परमार पर मुस्लिम समाज ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की
खरगोन। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन परमार पर मुस्लिम समाज ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
बुधवार को जमाअत इस्लाहुल मुस्लेमीन के बैनर तले एसडीएम कार्यालय पहुंचे समाजजनों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि परमार ने अल्लाह ताला की शान में गलत और आपत्तिजनक बयानबाजी की है, जो निंदनीय है और ना काबिले बर्दाश्त है। समाज की मांग है कि किसी के धर्म के खिलाफ ओछी सोच रखने वालो के विरुद्ध कड़ी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे ऐसी घटनाओं पर अंकूश लग सके।


















