मोबाइल खोज अभियान सफल: कोतमा पुलिस ने गुम हुए 10 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए
कोतमा। जिले में गुम हुए मोबाइल फ़ोनों को खोजकर उनके मालिकों को लौटाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतमा पुलिस ने एक और सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के दिशा-निर्देशन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत कोतमा पुलिस द्वारा साइबर सेल की सहायता से 10 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर एवं एसडीओपी कोतमा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतमा रत्नाम्बर शुक्ल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जाने पर गुमशुदा मोबाइलों को ट्रेस कर आज उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपा गया
मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कोतमा पुलिस की सराहना की
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रत्नाम्बर शुक्ल, प्रधान आरक्षक अरविंद प्रताप सिंह, आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक जितेंद्र मंडलोई, आरक्षक महेश साहू तथा साइबर सेल से पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही


















