लापता महिला को राजेन्द्रग्राम पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया बरामद
साढ़े चार माह बाद सुराग मिला, पुलिस की तत्परता से सफलता
राजेन्द्रग्राम/अनूपपुर। थाना राजेन्द्रग्राम पुलिस ने लापता महिला की तलाश में सराहनीय सफलता हासिल करते हुए उसे जम्मू-कश्मीर से सुरक्षित बरामद किया है। मामला 26 जुलाई का है, जब ग्राम धरमरदास निवासी रानी नामक महिला दोपहर करीब 2 बजे घर से बिना बताये निकल गई थी और वापस नहीं आई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अप.क्र. 229/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
लगातार खोजबीन के बाद दिनांक 26 नवंबर को रानी को ग्राम कंकन मोड़ थाना गरोटा जिला जम्मू (जम्मू-कश्मीर) से दस्तयाब किया गया। पुलिस ने महिला को सुरक्षित थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के निर्देशन में निरीक्षक पी.सी. कोल, उपनिरीक्षक रजनी दीपचंद बर्मन, प्रआर प्रेम सिंह तथा महिला प्रआर लेखनवती की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही


















