अनूपपुर
थाना राजेंद्रग्राम क्षेत्र में दर्ज लापता युवती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रकरण में फरार आरोपी युवक को केरल से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी पुष्पराजगढ़ के मार्गदर्शन में की गई
पुलिस के अनुसार 16 अक्टूबर 2025 को युवती बिना बताए घर से चली गई थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों की रिपोर्ट पर थाना राजेंद्रग्राम में अपराध क्रमांक 207/2025 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान युवती को दस्तयाब किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़ी गईं
आरोपी को गिरफ्तार कर डॉक्टरी परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम लाया गया, जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस टीम गठित कर विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रोहित विश्वकर्मा निवासी बिलाईडांड, थाना समनापुर को सांतनपारा थाना क्षेत्र, जिला इडुक्की (केरल) से गिरफ्तार किया गया। एक अन्य सहयोगी आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया
पूरे मामले के खुलासे एवं गिरफ्तारी में थाना राजेंद्रग्राम पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही


















