अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

नाबालिग अपहृत लड़की बरामद वेंकटनगर चौकी पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित परिवार को सौंपा

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

अनूपपुर/जैतहरी

वेंकटनगर चौकी, थाना जैतहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अपहृत लड़की को सकुशल दस्तयाब कर उसके माता–पिता को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान द्वारा गुमशुदा तलाश अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी सुमित केरकट्टा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई

 

22 जुलाई 2025 को थाना जैतहरी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर अपराध क्रमांक 277/23 धारा 363 भादवि दर्ज किया गया। अभियान के अंतर्गत लगातार पता तलाश की जा रही थी

 

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए 29 नवंबर 2025 को ग्राम जरियारी (थाना जैतहरी) से अपहृत बालिका को बरामद किया और सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया

 

उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमरलाल यादव का विशेष योगदान रहा। टीम में मंजू भट्ट तथा विजय टाटू भी शामिल रहे

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment