अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियों का मंत्री श्याम ने लिया जायजा और की विस्तृत चर्चा

WhatsApp Group Join Now

भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियों का मंत्री श्याम ने लिया जायजा और की विस्तृत चर्चा

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही है भाजपा – श्याम बिहारी जायसवाल

एमसीबी भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर स्थानीय विधायक व प्रदेश कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने विधानसभा में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया इससे पहले खड़गवां के जनपद पंचायत सामुदायिक भवन में आयोजित खड़गवां मंडल कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए और राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की

सभी ने संगठन की मजबूती और सेवाभाव से आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह भारत की दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक है और वर्तमान में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सत्तारूढ़ पार्टी है। भाजपा की जड़ें भारतीय जनसंघ में हैं, जिसकी स्थापना 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। पार्टी की विचारधारा में रूढ़िवाद, हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद और आर्थिक उदारीकरण शामिल हैं

भाजपा के मुख्य बिंदु

स्थापना6 अप्रैल 1980
मुख्यालयनई दिल्ली
विचारधारारूढ़िवाद, हिन्दुत्व, राष्ट्रवाद और आर्थिक उदारीकरण
नेतानरेंद्र मोदी
सदस्यता 17 करोड़ से अधिक सदस्य

भाजपा का इतिहास

भारतीय जनसंघ 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित

जनता पार्टी1977 में जनसंघ और अन्य पार्टियों के साथ विलय

भाजपा 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद स्थापित

आज, भाजपा भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसके 1435 से अधिक विधायक हैं और 17 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और इसी संगठन को और मजबूती देने भाजपा के एक एक कार्यकर्ता दृढ़ संकल्पित है। इसके साथ ही स्थानीय विधायक ने ग्रामीणों क्षेत्रों के दौरे में ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास सहित समस्याओं को जाना तथा मौके पर ही निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment