अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

मंत्री सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से महत्वपूर्ण मुलाकात की

By Santosh Chaurasiya

Published on:

WhatsApp Group Join Now

किसान हितैषी पहल : सावित्री ठाकुर ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की महत्वपूर्ण भेंट, क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु सार्थक संवाद*

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी धार

धार । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री एवं धार सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर ने मंगलवार को नई दिल्ली में लोकसभा सत्र के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के किसानों की समस्याओं, मांगों एवं चुनौतियों को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से महत्वपूर्ण मुलाकात की। यह भेंट किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु एक प्रमुख पहल के रूप में रेखांकित हुई।

श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने कृषक समुदाय की ओर से प्राप्त विस्तृत सुझावों और ज्ञापनों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि लगातार बदलते जलवायु प्रभाव, प्राकृतिक आपदाएँ, मौसमीय अनिश्चितताएँ और बाजार संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता के चलते किसानों के समक्ष अनेक प्रकार की समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। इस संदर्भ में उन्होंने कृषि मंत्रालय द्वारा समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर किसानों को शीघ्र राहत प्रदान करने पर विशेष जोर दिया।

भेंट के दौरान किसान संगठनों द्वारा सौंपा गया विस्तृत ज्ञापन श्रीमती सावित्री ठाकुर द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में फसल नुकसान की भरपाई, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, नहर मरम्मत कार्य, ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू विद्युत आपूर्ति, गुणवत्तापूर्ण बीज–उर्वरकों की उपलब्धता, मंडियों में पारदर्शिता, न्यूनतम समर्थन मूल्य में सुधार, भंडारण क्षमता बढ़ाने तथा कृषि उपकरणों पर अनुदान जैसी प्रमुख मांगें सम्मिलित थीं।

श्रीमती ठाकुर जी ने यह भी अवगत कराया कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रशिक्षण, नवीन नवाचारों के उपयोग और बाजारीकरण की व्यवस्थित प्रक्रिया से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया कि मंत्रालय इन मुद्दों पर प्राथमिकता से विचार कर समाधान की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करे, जिससे किसानों की आजीविका सुरक्षित हो सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मंत्रालय किसान हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और प्रस्तुत किए गए सुझावों तथा मांगों पर जल्द कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर तत्पर है।

इस महत्वपूर्ण भेंट के दौरान सांसद एवं पूर्व भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी प्रदेश के सांसद गजेंद्र पटेल, ज्ञानेश्वर पाटिल तथा जनार्दन मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को बैठक में प्रभावी रूप से साझा किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment