प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बिरसा मुंडा जयंती पर किया परंपरागत आदिवासी नृत्य
धार/ब्यूरो रिपोर्ट शैलेंद्र जोशी
बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर लालबाग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंत्री ने आदिवासी भाइयों के साथ गले में गमछा और ढोलक डालकर पारंपरिक आदिवासी नृत्य में हिस्सा लिया
उन्होंने बिरसा मुंडा के देश व आदिवासी समाज के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि 2003 से सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने आदिवासी समाज के शिक्षा स्तर और सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। मंत्री ने कहा कि आज आदिवासी समाज व्यवसाय, प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा जैसे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है
विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी सरकारों ने आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक समझकर शोषण किया, जबकि भाजपा ने वास्तविक विकास किया है और आगे भी जारी रखेगी
1 बाइट — प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय


















