अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश 

WhatsApp Group Join Now

संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

 

अनूपपुर 5 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज अनूपपुर जिले के संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के अंतर्गत भव्य पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) श्री रामलाल रौतेल, कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया।

 

कार्यक्रम में करंज एवं जामुन के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष न केवल प्राणवायु का स्त्रोत है, बल्कि यह धरती की हरियाली, जल-संरक्षण एवं जैव विविधता के संरक्षण में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिले में 5 जून से 30 सितंबर 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

 

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर श्री कमलेश पुरी सहित विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment