अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

एन.ए.एम. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ संवर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएमएचओ को सौपा ज्ञापन

WhatsApp Group Join Now

एन.ए.एम. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ संवर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएमएचओ को सौपा ज्ञापन

अनूपपुर। एन.ए.एम. महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ संवर्ग की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएमएचओ को सौपा ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में लेख है कि एन.ए.एम कैडर 1950 का कैडर है। मैदानी अमले में एन.ए.एम. कैडर सबसे पुराना कैडर है। लेकिन वर्तमान समय में एन.ए.एम. पर कार्य दायित्व ज्यादा है इसलिये शारीरीक और मानसिक रूप से अत्यन्त परेशान है।

 

सार्थक एवं E attendance से एन.ए.एम को मुक्त रखा जाये, एन.ए.एम. एक फील्ड कर्मचारी है। जिसे 2-4 गाँव में भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाऐ देती है। कई क्षेत्र नेटवर्क विहिन होती है। समयमान् क्रमोन्नति, एरियस, DA हाउस रेंट (HRA) आदि का शीघ्र भुगतान किया जाए। HRA शासन की व्यवस्था है जो कि अन्य जिलो में एन.ए.एम. रहा है। आदेश की प्रति संलग्न है।

 

आयुष्मान आरोग्यम मंदिर पर सी.एच.ओ. की पदस्थापना हुई जिसमें NCD स्क्रीनिंग सिकिल सेल एनिमिया जॉच TBID बनाना व TB स्क्रीनिंग आदि. सी. एच.ओ. को करनी है। जिसकी प्रोत्साहन राशि सी.एच.ओ. कैडर को दी जा रही है। अतः यह सभी कार्य भी सी.एच.ओ. कैडर से ही कराया जा जाये। और जहाँ सी.एच.ओ. पदस्थ नहीं है यदि वहाँ का कार्य ए.एन.एम. कर रही है तो प्रोत्साहन राशि एन.ए.एम को दिया जाये अथवा कम्प्यूटर ऑपरेटर से ऑनलाइन कार्य कराया जाये।

 

संविदा ए.एन.एम. जो नियमित के बराबर कार्य करते है उनका वेतन भी बढाया जाये और उनका वेतन का समय पर दिया जाये, इस पर भी ध्यान दिया जाये। जिस ए.एन.एम. को जो कार्य क्षेत्र मिला है वहाँ से बारबार दूसरे क्षेत्र में न किया जाये, इससे सभी शासकीय कार्य प्रभावित होते है और क्षेत्र की जानकारी एकत्र करने में भी बहुत कठनाई होती है।

 

जो ए.एन.एम. काफी सिनियर और रिटायरमेन्ट की कगार पर है, उनकी सर्विस बुक जो पेडिंग है वह समय से पूर्ण की जाये, ताकि रिटायरमेन्ट के बाद उनका पेशन पर आये और आर्थिक रूप से परेशान न हो। ए.एन.एम. को पुनः नर्सिंग कैडर में सम्मिलित किया जाए, तथा ग्रेड-पे 2100 के जगह 3200 किया जाए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के जन आरोग्य समिति में जो अनटाइड फान्ड की राशि आती है, उसमें से कुछ राशि ए.एन.एम. को भी दी जाये।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment