मेगा मेडिकल कैम्प 16 नवम्बर को राजेन्द्रग्राम में होगा आयोजित
अनूपपुर 12 नवम्बर 2025/ अनूपपुर जिले के राजेन्द्रग्राम में 16 नवम्बर को मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
कैम्प में वरिष्ठ चिकित्सकों की उपस्थिति में तपेदिक (टीबी), सिकल सेल एनीमिया और शारीरिक रूप से दिव्यांग लोगों का विशेष रूप से परीक्षण एवं ईलाज किया जाएगा।
मेडिकल कैम्प के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।


















