नगर की सुरक्षा एवं दुर्घटना को रोकने नगर परिषद में हुई पशुपालकों की बैठक
राजनगर
नगर में संचालित खटाल संचालकों एवं पशु पालकों द्वारा अपने जानवरों को स्वच्छंद विचरण करने हेतु छोड़ दिया जाता है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं घटती रहती हैं तो नगर की स्वच्छता पर भी प्रभाव पड़ता है जिसे लेकर नगर परिषद राजनगर में एक बैठक आयोजन किया गया जिसमें मुख्य नगर परिषद अधिकारी लालमन तिवारी अध्यक्ष यशवंत सिंह उपाध्यक्ष धनंजय सिंह लेखापाल राजेश मिश्रा थाना प्रभारी रामनगर सुमित कुमार कौशिक पाषर्दगढ़ क्षेत के पशुपालक खटाल संचालक सहित जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के लोग उपस्थित थे जहां पर थाना प्रभारी रामनगर सुमित कुमार कौशिक ने कहा कि पशुओं को आवारा छोड़ने पर जहां कानून व्यवस्था बाधित होती है तो क्षेत्र में दुर्घटना भी घटती रहती है इसलिए सभी पशुपालक अपने जानवरों को बांधकर रखें अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है वही अध्यक्ष ने कहा कि पशुओं के स्वच्छंद विचरण से दुर्घटना तो घटती ही है साथ में उनसे नगर भी गंदा होता है इसलिए आप सभी लोग अपने-अपने जानवरों को बांधकर रखें वही खटाल संचालकों का भी पक्ष जाना गया
की क्या रास्ता निकाला जाए कि आप लोगों को भी आसुविधा न हो और नगर का वातावरण भी सही बन रहे जिसमें अंत में निर्णय लिया गया कि सभी लोग अपने जानवरों को बांधकर रखें और यदि ऐसा नहीं करते हैं तो प्रशासन कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमलेश चतुर्वेदी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश गौतम पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पार्षद समय लाल पटेल गिरिजा विश्वकर्मा बृजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे



















