चैत्र नवरात्रि पावन पर्व पर पवित्र भूमि शक्ती पीठ भटिया में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन के संबंध में बैठक संपन्न
शहडोल(अविरल गौतम)गत दिवस क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा चैत्र नवरात्रि पावन पर्व की बेला में शक्ती पीठ माई के दरबार भटिया में शत चंडी महायज्ञ सभी के सहयोग से कराए जाने के संबंध में बैठक का आयोजन अरूण सिंह परिहार दाऊ साहब के निज निवास में किया गया। बैठक में विस्तृत चर्चा करने के बाद यज्ञ कराए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। शत चंडी महायज्ञ कराने से पुरे क्षेत्र का कल्याण होगा। यह शतचंडी महायज्ञ सभी के सहयोग से कराया जाएगा । शत चंडी महायज्ञ बिना दान के संभव नहीं है। शत चंडी महायज्ञ बनारस के योग्य आचार्यों द्वारा कराए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया। दाऊ साहब द्वारा महायज्ञ में दान के संबंध में शास्त्र से प्रमाणित बात बताते हुऐ सभी क्षेत्र वासियों से निवेदन किए।शत चंडी महायज्ञ में दान के कई लाभ होते हैं। जैसे की परिवार में सुख शांति, धन दौलत की वृद्धि, पुण्य की प्राप्ति क्षेत्र का जनकल्याण, क्षेत्र धन्य धान्य से परिपूर्ण सुखद वातावरण यज्ञ में दान करने से यह सब की प्राप्ति होती है दान आपने सामर्थ अनुसार करना चाहिए। कमलेश मिश्रा जी के द्वारा यज्ञ में दान देने के बारे मे चर्चा किया गया।शत चंडी महायज्ञ में दान करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। और सभी क्षेत्र में सफलता मिलती है।। यज्ञ में दान करना एक पुण्य का कार्य माना जाता है। जिससे व्यक्ती को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस यज्ञ को करने से मां दुर्गा की कृपा विशेष रुप से भक्तों पर बनी रहती है। सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए इस शत चंडी महायज्ञ का अयोजन किया जाता है। इस शत चंडी महायज्ञ को बहुत ही प्रभाव शाली और शक्ति शाली माना जाता है। इस यज्ञ के आयोजन से अपना और सभी क्षेत्र वासियों का आत्म विश्वास और समर्पण बढ़ता है। संत कबीर दास जी ने कहा है कि चिड़ी चोंच भर ले गईं, नदी न घट्यों नीर। दान दिए धन न घटे, कह गए दास कबीर।। प्रभु इतना दीजिए जामे कुटुंब समाए। मैं भी भूखा न रहूं, साधु न भूखा जाए।। आइए सभी लोग तन मन धन से नवरात्रि पावन पर्व की बेला पर शक्ती पीठ भटिया में शत चंडी महायज्ञ कराने में अपना योगदान प्रदान कर अपना औरअपने क्षेत्र का कल्याण करे।।। बैठक में सर्व डॉ शिवकुमार मिश्रा, छक्के लाल गुप्ता, कमल भान सिंह परिहार विजय कृष्ण मिश्र, बद्री विशाल मिश्रा दादा राजेंद्र सिंह कर्चुली सुरेंद्र सिंह परिहार, आशीस त्रिपाठी जितेंद्र तिवारी लवलेश सिंह परिहार भंवर सिंह रामकल्याण गुप्ता कन्हैया लाल गुप्ता हजारी प्रसाद शुक्ला अनिल गुप्ता लल्लू प्रसाद प्रजापति नर्मदा प्रसाद प्रजापति रमा कांत तिवारी जितेन्द्र सिंह रोहित शर्मा ओमप्रकाश शर्मा उपस्थित रहे