- पहले लड़के के घरवाले परेशान:-
उमा भारती पनिका पिता बाबूलाल पनिका निवास ग्राम डाला पीपर वार्ड नंबर 20 टिकरी थाना जमोड़ी का विवाह अंकटेश कुमार पनिका पिता रमेश कुमार पनिका निवासी ग्राम बिशुनी टोला पोस्ट हड़बड़ो से दिनांक 6 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन से हुआ था विवाह, लेकिन आज बिना लड़के पक्ष के जानकारी से लड़की के परिजन पुनः दूसरी जगह शादी कर रहे है, आज शाम बारात आएगी, जब लड़के पक्ष को जानकारी हुई तो जमोड़ी थाना पहुंचकर अपने साथ हुए धोखाधडी की रिपोर्ट करनी चाही तो नहीं लिखी गई, जबकि बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना दोनों के लिए गुनाह है, फिर भी पुलिस इस पचड़े में नहीं पड़ना चाहती, किनारा काट रही, अब खुद को ठगा महसूस कर रहे लड़के के पिता ने बताया कि कही मेरा लड़का कुछ गलत कदम उठा लेगा तो कौन जिम्मेदार होगा, पहले मेरे लड़के को तलाक दे फिर शादी करे जहां करनी हो, यदि तलाक नहीं देती तो मेरा लड़का फिर से शादी नहीं कर सकता, कानूनी रूप से अपराधी की श्रेणी में आ जायेगा, क्या विवाह सिर्फ लड़के बस का ही होता है, लड़की की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती, मामले को लेकर परिजन में शासन प्रशासन के प्रति बहुत रोष व्याप्त है।


















