अनूपपुर जबलपुर इंदौर भोपाल मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी बैकुंठपुर रायपुर

हादसों को न्योता दे रहे GPM के कई स्कूल: टपकते पानी और उधड़ी छतों वाली कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थी

WhatsApp Group Join Now

हादसों को न्योता दे रहे GPM के कई स्कूल: टपकते पानी और उधड़ी छतों वाली कक्षाओं में पढ़ रहे विद्यार्थी

लोक किरन -शाबिर अली खान 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में हो रही बारिश ने स्कूलों की पोल खोल दी है। कई स्कूलों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां स्कूल की छत से पानी टपक रहा है।;

 

जिले में हो रही बारिश ने स्कूलों की पोल खोल दी है। कई स्कूलों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां स्कूल की छत से पानी टपक रहा है और बच्चे टपकती छत के नीचे पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। स्कूल भवन की जर्जर हालत बच्चों और शिक्षकों के लिए जानलेवा भी हो सकती है।

 

जिले में गौरेला विकासखंड के दूरस्थ गांवो में स्थित विद्यालयों की स्थिति जर्जर है। शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। बारिश के मौसम में कहीं जर्जर भवन की छतों से प्लास्टर गिर रहा है तो कहीं छतों से पानी टपक रहा है।

इन सबके बीच बच्चे मजबूर पढ़ाई कर रहे हैं। यह स्थिति न केवल बच्चों की शिक्षा में बाधक है, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन गई है। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश हो रही है। गौरेला विकासखंड के कई स्कूलों की दीवारों में दरारें हैं।

खबरों को शेयर कीजिए। धन्यवाद

Leave a Comment