दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों को मानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
कृष्ण कुमार उपाध्याय मानपुर बांधवगढ़ उमरिया
दिनांक 20.05.2025 को थाना मानपुर में सूचना मिली कि नाचनदेवी हार मैरटोला ग्राम दुलहरा में 02 व्यक्तियों एक पुरुष एक महिला के शव मिले थे
घटनास्थल पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कराने पर शव की पहचान मनीष साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम दुलहरा एवं मनोरमा बारी पिता अनिल बारी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सिगुड़ी के रूप में की गई थी
दोनों मृतकों की पहचान बाद मौके पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया था
जांच दौरान घटनास्थल एवं शव का निरीक्षण करने पर पृथम दृष्टया धारा 103(1), 238 बीएनएस का अपराध पाये जाने से थाना मानपुर में अपराध क्रमांक 108/25 कायम कर विवेचना में लिया गया
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हये सुश्री सविता सुहाने, उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल संभाग शहडोल एवं श्रीमान प्रतिपाल सिंह महोबिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया द्वारा मौके पर घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये अज्ञात आरोपियों पर 20,000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया।
थाना प्रभारी मानपुर द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपियों की पतासाजी हेतु थाने में अलग अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर दिखवाये गये
मानपुर पुलिस द्वारा 02 दिन तक लगातार कड़ी मशक्कत, लगन एवं मेहनत से सीसीटीवी फुटेज देखने से ज्ञात हुआ कि उक्त दोनों मृतक अंतिम बार दिनांक 16.05.2025 को ग्राम बरबसपुर के अनिल खटिक के साथ देखे गये थे
थाना प्रभारी मानपुर के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सायबर सेल की मदद से संदेही अनिल खटिक को बड़ी ही सूझबूझ के साथ थाना लाकर पूंछताछ की गई जो अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि कि वह दिनांक 16.05.2025 को दोनों मृतकों के साथ सुबह से ही साथ में था।
मृतक मनीष साहू उसका पैसा लिया था जो मांगने पर नहीं दे रहा था और उसे गाली देता था जिस कारण वह मृतक मनीष साहू से नफरत करता था।
दिनांक 16.05.2025 को शाम 06 बजे मृतक एवं मृतिका दोनो काफी नशे में थे तब अनिल खटिक अपने दोस्त पवन कुशवाहा के साथ मिलकर मनीष साहू के गले में चाकू से मार कर उसकी हत्या कर दिया
मृतिका मनोरमा द्वारा चिल्लाने पर दोनो लोगों ने मिलकर उसी चाकू से मनोरमा बारी की भी हत्या कर दिये और हत्या करने के बाद दोनों के शव को झाड़ियों में छिपा कर मृतिका मनोरमा के शव को पेट्रोल डालकर जला दिये,
चाकू को वही झाड़ियों में छिपा दिये। इसके बाद मृतक एवं मृतिका के चपप्ल एवं कपड़े भी दूर ले जाकर कही छिपा दिये। मृतक मनीष साहू एक मृतिका मनोरमा बारी के मोबाइल व पैसे निकाल कर अपने पास रख लिये और मृतक की गाड़ी को बरबसपुर में डब् बैगा के घर के सामने खड़ा कर दिये।
मानपुर पुलिस द्वारा शव मिलने के बाद महज 04 दिनों के भीतर तत्परता पूर्वन कार्यवाही करते हुये हत्या के दोनों आरोपियों से मृतक के कपड़े मोबाइल, चाकू आदि बरामद कर दोनो आरोपियों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
विदित हो कि उपरोक्त आरोपीगणों द्वारा पूर्व में भी हत्या अपराध कारित किया गया था
गिरफ्तार आरोपी 01. अनिल खटिक पिता सुखनंदीलाल खटिक उम्र 21 वर्ष (02. पवन कुशवाहा पिता बिहारी कुशवाहा उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी बरबसपुर थाना मानपुर जिला उमरिया।
महत्वपूर्ण भूमिका उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मानपुर उनि मुकेश मर्सकोले, उनि अभिलाष सिंह. प्र. आर. 21 सूर्यप्रकाश शुक्ला, प्र. आर. 24 मिथलेश पटेल, प्र.आर. 191 आकाशदास, प्र.आर. 228 दादूराम यादव, आर. 52 विशाल जाटव, आर. 158 महेन्द्र, आर. 122 सचिन, आर अजय बघेल, आर. 102 लालबिहारी, आर. 54 शुभम झा, सउनि चालक रामसेवक